प्रधानाचार्य के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़खानी का मामला दर्ज
जिले के मोहाना थाना-प्रभारी विजय कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बिदपुर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव के खिलाफ स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली 30 वर्षीय महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर फरार आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
कर्मचारी की शिकायत के अनुसार प्रधानाचार्य ने सोमवार को मिड डे मील के तहत बनने वाले व्यंजनों के बारे में चर्चा करने के लिए उसे सोमवार शाम छुट्टी के बाद स्कूल के रसोई घर में इंतजार करने को कहा था।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने पीड़िता को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications