बुश पर जूता फेंकने वाला इराकी पत्रकार रिहा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अल जैदी के नियोक्ता अल-बगदादिया टीवी चैनल ने पारंपरिक संगीत और फूलों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
अल-बगदादिया टीवी चैनल ने खबर दी है कि अल-जैदी को नौ महीने जेल में बिताने के बाद सोमवार को रिहा किया जाना था लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई में विलंब के कारण उनकी रिहाई तय समय पर न हो सकी।
जैदी को दिसंबर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुश पर जूता उछालने के लिए तीन वर्ष की सजा दी गई थी। लेकिन अपील पर उनकी सजा की अवधि घटाकर एक साल कर दी गई थी। उसके बाद जेल में अच्छे व्यवहार के कारण अल जैदी की सजा और घटा कर नौ महीने कर दी गई थी।
इराकी जनता ने अल- जैदी के सम्मान में सोने का जूता तैयार करवाया है। लीबिया के नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी ने कहा कि अल-जैदी को लीबिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं कतर के अमीर ने इराकी पत्रकार को सोने का घोड़ा देने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications