उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत
भुवनेश्वर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के बालासोर जिले में सोमवार देर शाम अखबारी कागजों से लदे ट्रक ने छह यात्रियों को कुचल दिया। सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा राजधानी भवुनेश्वर से 200 किलोमीटर दूर बालासोर के मिरींगीमुंडी गांव के पास हुआ। पर्यटक बस के यात्री नीचे उतरकर खाने-पीने की वस्तुएं खरीद रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और बस से जा टकराया।
जिले के एक अधिकारी रमेश चंद्रा ने आईएएनएस को बताया,"सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।"
गौरतलब है कि बस में 56 यात्री सवार थे। वे उत्तर भारत की यात्रा से लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications