बंदरगाह पर सुविधाएं बढ़ाएगा जहाजरानी मंत्रालय
जहाजरानी सचिव ए.पी.वी.एन.शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बंदरगाहों पर बेहतरीन ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षमता बढ़ाने के लिए मंत्रालय इस वर्ष के अंत तक सार्वजनिक निजी भागीदारी व्यवस्था के तहत 20-25 समझौतों पर हस्ताक्षर करेगा।
शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र निजी निवेशकों के लिए भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय कोच्चि बंदरगाह में विनिवेश का इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications