बेटनकोर्ट को बंधक बनाने वालों में शामिल आतंकवादी का समर्पण
समाचार एजेंसी ईएफई ने सेना के हवाले से बताया कि बेटनकोर्ट को बंधक बनाने वालों में शामिल इस आतंकवादी का नाम "एंजेलो" है। बताया जाता है कि दक्षिणी प्रांत में विद्रोही संगठन के इस सदस्य ने सेना से संरक्षण देने का अनुरोध किया था। संगठन में उसके साथ दुर्व्यवहार हो रहा था और मौत के भय से उसने समर्पण कर दिया।
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में बेटनकोर्ट सहित 15 लोगों का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह राष्टपति पद के चुनाव में चुनाव प्रचार कर रहीं थीं।
सेना ने एक कार्रवाई में 2 जुलाई 2008 को बेटनकोर्ट सहित 11 लोगों को मुक्त करा लिया था।
उल्लेखनीय है कि एफएआरसी कोलंबिया का सबसे पुराना और बड़ा वामपंथी विद्रोही संगठन है। इसका गठन वर्ष 1964 में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications