गोवा वन्यजीव बोर्ड बाघ शिकार मामले की जांच करेगा
रॉड्रिग्ज का यह बयान बाघ शिकार मामले की विवादित फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद आया है। उन्होंने ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के नेतृत्व वाला बोर्ड भविष्य की कार्रवाई तय करेगा।
रॉड्रिग्ज ने कहा, "बाघ शिकार मामले पर आगे बढ़ने के लिए हमें राज्य वन्यजीव बोर्ड की राय चाहिए।" इस मामले में देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान ने फोरेंसिक रिपोर्ट भेजी है।
यह मामला विवादों में उस समय घिर गया जब देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट के लिए राज्य वन विभाग द्वारा भेजे गए रक्त नमूने बाघ के नहीं हैं।
रिपोर्ट के कुछ हिस्से को राज्य के मुख्य वन संरक्षक शशि कुमार ने जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अभी अध्ययन किया जा रहा है।
राज्य के कुछ वन्यजीव कार्यकर्ता और विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट में धांधली का आरोप लगाया है। एक कार्यकर्ता राजेन्द्र केरकर ने कहा कि रक्त नमूने किसी अन्य प्रयोगशाला में भेजे जाने चाहिए ताकि सच्चाई का पता लग सके।
वन विभाग ने फरवरी में हुए बाघ शिकार मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में विभाग बाघ शिकार मामले से इंकार कर रहा था लेकिन एक समाचार पत्र में मृत बाघ की तस्वीर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications