अमेरिका में अग्निकांड में भारतीय दंपति की मौत
शिकागो, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में शिकागो के बाहरी हिस्से में रहने वाले केरल के एक दंपति की सोमवार को अपने आवास में आग लगने से मौत हो गई।
पी.वाई.फिलीपोज (69 वर्ष), एक पादरी थे। मंगलवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि शिकागो के बाहरी इलाके में स्थित डेज प्लेन्स क्षेत्र में स्थित उनके आवास में आग लगने से पत्नी अलीकुट्टी योहन्नान (65 वर्ष) के साथ फिलीपोज की मौत हो गई।
समाचार पत्र 'डेली हेराल्ड' के अनुसार दमकलकर्मियों को वृद्ध दंपति का शव उनके आवास में सोमवार को मिला।
दंपति की पुत्री अपने पति के साथ उसी घर में थी और वे आग से बच निकलने में सफल रहे।
रिपोर्ट के अनुसार परिवार करीब 10 वर्षो से इस घर में रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications