हजारों किलोमीटर फासला तय कर घर लौटेगी बिल्ली
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बिल्ली की मालकिन कैटरीना फिलिप्स का कहना है कि उन्होंने क्लाइट के मिलने की आस छोड़ दी थी। उसके घर लौटने की खबर सुनकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
कैटरीना ने समाचार पत्र 'होबार्ट' से कहा, "हम विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वह जिंदा है। यह अविश्वसनीय समाचार है,हम भावुक हो रहे हैं। हमने उसे खोजने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन हमें असफलता मिली थी।"
क्लाइड सुदूर उत्तरी ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्र चली गई थी। वहां से वह क्वींसलैंड के क्लोनकरी इलाके में रहने वाली एक नर्स के पास पहुंच गई। तीन महीने बाद एक चिकित्सा जांच के दौरान स्कैनिंग में क्लाइड की माइक्रोचिप से उसके मालिक के संबंध में जानकारी मिली।
क्लाइड को कैटरीना के हवाले करने से नर्स को खुशी महसूस हो रही है क्योंकि उन्हें लगता था कि हिमालयी प्रजाति की इस बिल्ली को गर्म क्लोनकरी की जगह नमी वाला होबर्ट क्षेत्र ज्यादा रास आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications