विदेशी कंपनियों को ठेका देने पर बांग्लादेश में हड़ताल
सरकार बंदरगाह सुविधाओं को बेहतर बनाने और नए राजमार्गो के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की योजना बना रही है।
नागरिकों के एक समूह ने सोमवार को इस मुद्दे पर बांग्लादेश के सभी शहरों में हड़ताल का आयोजन किया और सरकार को 15 अक्टूबर तक निर्णय वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है।
सरकार ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में संसद को जानकारी दी। सरकार का कहना है कि इस काम में अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता की जरूरत है। इसके एक दिन बाद ही सरकार के इस फैसले का देशव्यापी विरोध शुरू हो गया।
योजना में ढाका को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भूमिगत रेलवे नेटवर्क का निर्माण और पदमा व करनाफुली नदियों को गहरा किया जाना शामिल है।
समाचार पत्र डेली स्टार के मुताबिक योजना के तहत देश के सड़क और रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए कुल 182 पुलों का निर्माण भी किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications