फिजूलखर्ची विरोधी अभियान में राहुल भी जुटे (लीड-1)

सोनिया के नक्शे कदम पर चलते हुए राहुल ने मंगलवार को नई दिल्ली से लुधियाना तक का सफर शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर कार बोगी में तय किया। सोनिया ने गत सोमवार को दिल्ली से मुंबई का हवाई सफर इकोनॉमी क्लास में तय किया था।

नई दिल्ली से लुधियाना तक के चार घंटे का सफर राहुल ने 'सी 3' कोच में सामान्य नागरिक की तरह तय किया। राहुल के साथ उनका विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) भी था।

राहुल को इस रूप में देखकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "समस्या की इस घड़ी में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जो उदाहरण प्रस्तुत किए जा रहे हैं उससे युवाओं व अन्य लोगों को साधारण जीवन जीने और फिजूलखर्ची से बचने की प्रेरणा मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "यदि समय है तो इससे ट्रेन में सफर करने में कोई परेशानी नहीं है। राहुल के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी भी अक्सर ट्रेन में सफर किया करते थे।"

युवक कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेने राहुल यहां पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

राहुल के आज शाम शताब्दी एक्सप्रेस से ही वापस दिल्ली लौटने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि फिजूलखर्जी रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनिया ने सोमवार को दिल्ली से मुंबई तक का सफर इकोनॉमी क्लास में तय किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+