शराब पीने से रोका तो पत्नी को गोली मार दी
जिले के भोपा थाना-प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना गड़वाड़ा गांव की है, जहां सोमवार शाम को कथित रूप से शराब पीने के लिए मना करने पर नूर सिंह (47 वर्ष) ने अपनी पत्नी ब्रजबाला (45 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय मार्ग में ही ब्रजबाला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दंपति के तीन बच्चे हैं। बच्चों ने बताया कि उनकी मां ब्रजबाला पिछले कई दिनों से सहारनपुर में जहरीली शराब से हो रही मौतों से डरकर पिता नूर को शराब पीने से रोक रही थी। इस कारण दोनों में झगड़ा होता था। ब्रजबाला ने सोमवार को एक बार फिर जब पति को शराब से दूर रहने को कहा तो नूर ने उसे गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications