हांगकांग में तूफान से 50 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि तूफान की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी। हालांकि तूफान में कोई व्यक्ति गंभीर रूप में घायल नहीं हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
करीब 70 लाख की आबादी वाले इस शहर में तेज आंधी और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने सभी स्कूलों और कार्यालयों को बंद कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications