अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर ने आत्मसमर्पण किया
काबुल, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमोत्तर बदगिस प्रांत में एक तालिबानी कमांडर ने आत्मसर्मपण कर दिया।
सामाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र '8 शुभ' के हवाले से खबर दी है कि मुल्ला अब्दुल सलाम ने अपने एक साथी के साथ प्रशासन के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया और दो हथियार भी प्रशासन को सौंप दिए।
प्रांत के पुलिस प्रमुख सईद अहमद सामी के हवाले से समाचार पत्र में कहा गया है कि उसे आत्मसर्मपण के लिए राजी करने में बुजुर्गो की मध्यस्थता ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications