चीन ने शुरू की सस्ते अमेरिकी उत्पादों की जांच
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता याओ जेयान ने कहा कि घरेलू कंपनियों ने शिकायत की है अमेरिका से चीनी बाजारों में आ रहे ऑटो और चिकन उत्पाद बेहद सस्ते हैं इन उत्पादों के निर्यातकों को अमेरिका सब्सिडी दे रहा है।
चीनी कंपनियों का कहना है कि सस्ते अमेरिकी उत्पादों के कारण घरेलू बाजार को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनियों ने सरकार से अमेरिकी उत्पादों की जांच करने की मांग की है।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन व्यापार संरक्षण की नीतियों का कड़ा विरोध करता है और मंदी से वैश्विक अर्थव्यस्था को उबारने के लिए अन्य देशों से सहयोग करने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications