नए गैस क्षेत्र सुरक्षा मजबूती का एक और कारण : शावेज
काराकास, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने कहा है कि हाल में कैरेबियाई तट के पास प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार मिलने के बाद अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ देश की रक्षापंक्ति को मजबूत करना और भी जरूरी है।
शावेज ने रविवार को एक साप्ताहिक टेलीविजन शो पर कहा कि देश में ऊर्जा के बड़े भंडार होने से वेनेजुएला को साम्राज्यवादी साजिशों से बचाने के लिए अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों की खरीद करनी पड़ रही है।
स्पेन के रेपसोल वाईपीएफ ने पिछले शुक्रवार को बताया था कि इटली के एनी के साथ मिल कर पेर्ला प्रथम वेल गैस भंडार खोजा गया है। इस गैस भंडार में सात से आठ खरब क्यूबिक फुट गैस हो सकती है।
नए गैस भंडार मिलने के पहले वेनेजुएला 180 खरब क्यूबिक फुट गैस के साथ गैस भंडार के मामले में विश्व में आठवें स्थान पर था। वेनेजुएला विश्व का पांचवां सबसे बड़ा तेल निर्यातक है। अमेरिका भी अपनी तेल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा वेनेजुएला से आयात करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications