राहुल ने चेयर कार में किया दिल्ली से लुधियाना का सफर
नई दिल्ली से लुधियाना तक के चार घंटे का सफर राहुल ने 'सी 3' कोच में सामान्य नागरिक की तरह तय किया। राहुल के साथ उनका विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) भी था।
राहुल को इस रूप में देखकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
युवक कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेने राहुल यहां पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
राहुल के आज शाम शताब्दी एक्सप्रेस से ही वापस दिल्ली लौटने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि फिजूलखर्जी रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनिया ने सोमवार को दिल्ली से मुंबई तक का सफर इकोनॉमी क्लास में किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications