व्हील चेयर पर बैठे श्रद्धालु भी कर सकेंगे पुरी मंदिर का दर्शन
भुवनेश्वर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। व्हील चेयर के सहारे चलने फिरने वाले विकलांग श्रद्धालु भी अब उड़ीसा के पुरी स्थित हिन्दुओं के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर के अधिकारी काशीनाथ पूजापांडा ने बताया, "विकलांग श्रद्धालुओं के लिए पूजा की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव हमारे पास आया था। हम प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। हम जल्दी ही इसे लागू करेंगे।"
उन्होंने कहा कि बाहरी व्हील चेयरों पर बैठकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। व्हील चेयर की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से की जाएगी।
पहले इस प्रसिद्ध मंदिर में व्हील चेयर पर बैठकर विकलांग श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। वृद्ध और विकलांग श्रद्धालुओं को अपने परिवार के सदस्यों और पुरी मंदिर के सेवाकर्मियों की मदद से भगवान जगन्नाथ के दर्शन की अनुमति तो थी लेकिन व्हील चेयर पर बैठकर उन्हें मंदिर में जाने और दर्शन की अनुमति अब तक नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications