मेन्स फैशन वीक में छाए सलमान, प्रशंसक हैरान
डिजायनर आशीष सोनी, रोहित गांधी और राहुल खन्ना के परिधानों के कलेक्शन में यह बॉलीवुड सितारा रैम्प पर आत्मविश्वास से भरा हुआ नजर आ रहा था। रैम्प पर चहल-कदमी के दौरान अभिनेता की निगाहें दर्शकों पर टिकी थीं। जो हाथ हिलाते, सिटी बजाते और चिल्लाते हुए उनका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते थे।
जब सलमान खान सोनी के काले सूट में रैम्प पर उतरे तो एक महिला प्रशंसक के मुंह से अनायास उनकी तारीफ में 'वाह!' शब्द निकला।
अभिनेता को देखते वक्त अग्रिम पंक्ति में बैठी एक युवती का एक हाथ उनके दिल पर था तो दूसरा उसके मुंह पर। मानो वह यकीन न कर पा रही हो कि उसका पसंदीदा अभिनेता उससे कुछ ही इंचों की दूरी पर है।
अंत में जब रैम्प पर सलमान और डिजायनर एक साथ आए और उन्होंने अपना कोट उतारा तो उनके ऐसा करते ही सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। इस गड़गड़ाहट और गूंज में पुरुषों ने भी महिलाओं का साथ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications