अर्जेटीना में स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में स्वाइन फ्लू के 8,851 मामलों की पुष्टि हुई है वहीं इस बीमारी की वजह से दो लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरस संक्रमित पांच वर्ष से अधिक उम्र के 92.9 फीसदी लोगों में एच1एन1 वायरस और इन्फ्लुएंजा ए वायरस की पहचान हुई है।
उल्लेखनीय है कि जुलाई में अर्जेटीना में स्वाइन फ्लू संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए थे, जिसके बाद देश भर में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा राजनीतिक, सांस्कृतिक और खेल संबंधी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications