हथियारों की तस्करी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार
जिले के बघौचघाट थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "रविवार रात को हमें सूचना मिली कि कुछ तस्कर बिहार के गोपालगंज जिले से हथियार लेकर यहां आ रहे हैं। बनकटा पुल के पास जब उनकी घेराबंदी की गई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद बाबू नंदन और कन्हैया नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।"
यादव ने बताया कि दोनों युवकों के कब्जे से दो कार्बाइन, दो पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार के मुंगेर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं और पिछले पांच वर्षो से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications