ओबामा के सहयोगी दलाई लामा से मिले
दलाई लामा के कार्यालय में संयुक्त सचिव तेनजिन तकल्हा ने आईएएनएस को बताया, "अमेरिकी अधिकारियों ने यह बताने के लिए दलाई लामा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की कि अमेरिका किस बेहतर तरीके से तिब्बत मुद्दे के समाधान में मदद कर सकता है।"
व्हाइट हाउस के सलाहकार वैलेरी जैरेट के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों ने इस मुद्दे पर अमेरिकी दृष्टिकोण के बारे में दलाई लामा को जानकारी दी। यह मुलाकात दो घंटों तक चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications