कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय भवन के लिए समिति गठित
कोलकाता का राष्ट्रीय पुस्तकालय देश में सबसे बड़ा पुस्तकालय है और यह राष्ट्रीय महत्व की संस्था है। पुस्तकालय ने अपनी अधिकांश पुस्तकें और अन्य सामग्री विरासत भवन बेलवेंडेर से हटाकर इसी परिसर में स्थित नव-निर्मित भाषा वन में सुसज्जित कर दी हैं। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय इस विरासत वन के सर्वाधिक उपयोग के बारे में विचार कर रहा है।
भारत में विरासत भवनों के रखरखाव के लिए आवश्यक बाधाओं और अनुबंध को ध्यान में रखा जाएगा। इस भवन की मुख्य विशेषता इसकी शानदार सीढियां हैं, जिसके नीचे कैरिज पोर्टिको हैं जो कि किसी हद तक कोलकाता के गवर्नमेंट हाउस की सीढ़ियों से मिलती जुलती हैं।
पश्चिम बंगाल विरासत आयोग के अध्यक्ष प्रो. बरूण डे इस 15 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष हैं। अन्य सदस्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला और वास्तुशिल्प, रंगमंच, वास्तु कला, साहित्य और इतिहास आदि से लिए गए हैं। यह समिति विभिन्न हितधारकों और सम्बद्घ समूहों में परामर्श करेगी और छह महीने की अवधि में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications