भारत-हांगकांग ने कानूनी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत की ओर से गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामाचन्द्रन और पीपुल्स रिपब्लिक चीन में हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन की ओर से सुरक्षा सचिव अम्ब्रोज ली ने आज समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य अपराध की जांच और मुकदमा चलाने और उससे सम्बद्घ कार्रवाई करना है। आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर करने से न्यायिक मामलों में सहयोग व्यापक होगा। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को अधिसूचित करने की तारीख के 30 दिन बाद यह समझौता प्रभावी होगा।
हस्ताक्षर समारोह से पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई से भेंट की और आपसी हित के मुद्दों पर लाभकारी विचार-विमर्श किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications