राज्यपाल ने किया लद्दाख में सीमावर्ती इलाकों का दौरा
यद्यपि वोहरा के दौरे को एक नियमित दौरा कहा जा रहा है, लेकिन यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब मीडिया में खबर आई है कि चीन ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है।
वोहरा ने सेना के उत्तरी कमान के जनरल अफसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी. भारद्वाज, लद्दाख क्षेत्र में तैनात 14वीं कोर के कमान अधिकारी जनरल एस.के.सिंह के साथ सियाचिन ग्लेसियर का दौरा किया और अति प्रतिकूल मौसम के बीच सीमा पर देश की रखवाली कर रहे सैनिकों के साथ बातचीत की।
वोहरा ने लेह जिले के न्योमा प्रखंड में पैंगोंग झील का भी दौरा किया। पैंगोंग झील देश में मीठे जल की सबसे बड़ी झील है। इस झील के दूसरे सिरे पर चीनी सेना का कब्जा है। चीनी सेना ने 1962 के युद्ध के दौरान इस क्षेत्र के अक्साई चिन इलाके पर कब्जा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications