सन टेक का सी चेंज इंटरनेशनल के साथ समझौता
तिरुवनंतपुरम, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सन टेक ने आईपीटीवी सेवा प्रदाताओं के लिए नया समाधान प्रस्तुत करने हेतु वीडियो-ऑन-डिमांड टीवी के लिए हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी, सी चेंज के साथ समझौता किया है।
समझौते के तहत सन टेक का कनवर्जेट बिलिंग सल्यूशन सी चेंज के टीवी नेविगेटर मिडलवेयर, वीडियो-ऑन-डिमांड प्रणाली और सेट-टॉप बॉक्स अप्लीकेशंस के साथ एकीकृत कर दिया जाएगा।
सन टेक के एक शीर्ष अधिकारी राजेश नरसिम्हा ने कहा कि यह साझेदारी आईपीटी सेवा प्रदाताओं को उपभोक्ताओं के लिए नई सेवाएं और कार्यक्रम शुरू करने में मददगार साबित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications