आईएसबी की आईबीएम के साथ साझेदारी
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस) प्रौद्योगिकी कंपनी, आईबीएम की ओर से सोमवार को कहा गया है कि सेवा विज्ञान में शोध के लिए उसने इंडियन स्कूूल ऑफ बिजनेस के साथ साझेदारी की है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस शोध कार्यक्रम में शुरू में 10 पूर्णकालिक शोधार्थी होंगे। इसमें से पांच आईएसबी और पांच आईबीएम रिसर्च इंडिया से होंगे। ये शोधार्थी सेवा विज्ञान में मूलभूत तकनीकों को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इसमें सेवा तंत्र का अधिक उपयोग, मापन और मॉडलिंग तकनीक शामिल होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications