शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16,185.26 पर खुला। 10.31 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,157.15 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शुक्रवार को 16,264.30 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4830.35 पर खुला और इसी समय यह भी गिरावट के रुख के साथ 4799.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4829.55 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications