यमुना के जलस्तर में कमी
दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार सुबह नौ बजे तक यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर था। सुबह 8.30 बजे रिकार्ड किए गए जलस्तर से यह छह सेंटीमीटर कम था।"
अधिकारी ने कहा है कि आगे भी जलस्तर घटने की संभावना है। यमुना नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया था, जिस वजह से लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए 17 नाव लगाई गई हैं।
रविवार को यमुना का जल स्तर 205.17 मीटर दर्ज किया गया था जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से अधिक था। वहीं शनिवार को जलस्तर 204.55 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
बाढ़ की चेतावनी शुक्रवार को भी जारी की गई थी। हरियाणा ने भी शुक्रवार को 400,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था, जिससे यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो गई और बाढ़ का खतरा बढ़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications