स्वाइन फ्लू: कर्नाटक में मृतकों की संख्या 64 हुई
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू की वजह से बेंगलुरू में एक और कोलर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
राज्य में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 23 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसमें 18 बेंगलुरू से आए हैं। रविवार तक राज्य में 760 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications