पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 4 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के एक कबायली इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाकर ड्रोन से मिसाइल हमले किए गए, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "ड्रोन हमले में चार आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।"
अधिकारियों के अनुसार हमले में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अल कायदा और तालिबानी लड़ाके बड़ी संख्या में रहते हैं। इन इलाकों को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications