कानपुर में सहायक प्राध्यापक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक सीएसएएयू की सहायक प्राध्यापक मांडवी सिंह (32) जो विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवास में ही रहती थीं, शाम करीब पांच बजे अपने कार्यालय से आवास जा रही थीं कि रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उन्हें गोली मार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मांडवी सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मालूम हो कि विश्वविद्यालय परिसर से सटा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र का कार्यालय है।
पुलिस महानिरीक्षक जी.एल.मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदशिर्यों के मुताबिक हत्यारे युवक ने गोली मारने से पहले मांडवी सिंह से उनका बैग छीनने की कोशिश की थी। गोली मारने के बाद वह मौके से एकाएक फरार हो गया।
उन्होंने कहा कि हत्यारे के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications