सूखा भी खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण : विशेषज्ञ
बेरी से जब सोमवार को यहां संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वादा कारोबार के कारण घरेलू कृषि उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, तो उन्होंने कहा, "मेरे विचार से ऐसा नहीं है।"
बेरी ने कहा कि सूखा हालांकि एक महत्वपूर्ण कारण है, लेकिन सरकार के पास भारी मात्रा में पड़े खाद्यान्न भंडार व्यापारियों के उत्साह को ठंडा कर सकते हैं।
बेरी ने कहा, "विडंबना यह है कि बड़े पैमाने पर संचित पड़ा भंडार निजी व्यापार को ठंडा करने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि व्यापारियों को इस बारे में पता नहीं है कि इन भंडारों को कब खोल कर जारी कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications