पाक को मिल रही मदद की निगरानी हो : कृष्णा
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस मुद्दे पर आए बयान के मद्देनजर कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ऐसा करता आया है और वह हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात में मांग करेंगे कि अमेरिका पाकिस्तान को दी जा रही सैन्य सहायता की कड़ी निगरानी करे।
समाचार चैनल स्टार न्यूज के साथ बातचीत में कृष्णा ने कहा कि मुंबई पर आतंकी हमले के पीछे हाफिज सईद है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सईद के खिलाफ सबूत नहीं होने की बात कहकर दुनिया को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाएगा।
तिब्बती नेता दलाई लामा की प्रस्तावित अरुणाचल यात्रा को लेकर चीन की आपत्ति पर कृष्णा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और दलाई लामा भारत के अतिथि हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications