ओमप्रकाश भारती को इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार
विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी राजभाषा सम्मान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार डॉ. ओमप्रकाश भारती को उनकी पुस्तक 'बिहार के पारंपरिक नाट्य' के लिए दिया गया।
डॉ. भारती पिछले बीस वर्षो से कला-आलोचना तथा लोक साहित्य के लेखन एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी अन्य चर्चित पुस्तकें हैं 'नदियां गाती हैं, लोकायन, बालन, मैथिलिक लोक नाट्य आदि।
सम्मान प्राप्त करने वाले अन्य साहित्यकारों में डॉ. कालीराम परिहार, बृजपाल सिंह, सुरेश तिवारी आदि प्रमुख हैं। हिंदी के विकास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने कहा "आज संपूर्ण विश्व में हमारी हिंदी प्रशंसित हो रही है। संपूर्ण विश्व के छात्र हिंदी सीखने में रुचि ले रहे हैं।"
इस अवसर पर गृह मंत्री पी. चिदंबरम तथा गृह राज्य मंत्री अजय माकन भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications