कर्नाटक को मिला 'फास्टेस्ट मूवर' राज्य का पुरस्कार
इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, "कर्नाटक की छह करोड़ जनता की तरफ से मैं यह पुरस्कार ग्रहण कर रहा हूं। इस पुरस्कार को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इससे मुझे भविष्य में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हमारी जो पहचान हुई है उससे मैं उत्साहित जरूर हूं लेकिन संतुष्ट नहीं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि कृषि, आधारभूत संरचना और निवेश के लायक माहौल बनाने के क्षेत्र में भी कर्नाटक की पहचान बने।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications