वेनेजुएला और रूस के बीच ईंधन समझौता
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वेनेजुएला के प्रमुख ईंधन क्षेत्र 'ओरिनिको बेल्ट' में दोनों देश मिलकर तेल का उत्पादन करेंगे। यह क्षेत्र वेनेजुएला की सबसे बड़ी तेल कंपनी पीडीवीएसए के अधीन है।
रूस और वेनेजुएला के बीच हुए सौदे के तहत दोनों देश आगामी 25 वर्ष तक मिलकर तेल उत्पादन करेंगे। 'ओरिनिको बेल्ट' में 10 अरब बैरल पेट्रोलियम का भंडार है, जिससे प्रतिदिन 400,000 बैरल तेल का उत्पादन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि तेल उत्पादन के क्षेत्र में वेनेजुएला कई विदेशी कंपनियों के साथ काम करता है। यह दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications