पाकिस्तान में भगदड़ में 18 महिलाओं की मौत, 9 घायल

समाचार एजेंसी डीपीए ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि कराची के घोड़ी गार्डन इलाके में बड़ी संख्या में महिलाएं मुफ्त चावल और अन्य खाद्य पदार्थ लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं। इसी दौरान यह घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला शेख ने कहा कि भगदड़ में 18 महिलाओं की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि भगदड़ की वजह से ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई।

शेख ने कहा कि इस भगदड़ की जांच की जाएगी।

भगदड़ में मृतकों और घायलों को अस्पताल लाया गया जहां काफी संख्या में लोग जुटे थे। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

रमजान के दौरान कई संपन्न लोग गरीबों के लिए मुफ्त भोजन का प्रबंध करते हैं। उपयुक्त व्यवस्था न होने की वजह से इसी तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी इस मामले तत्काल जांच का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने खाद्य पदार्थ बांटने वाले व्यवसायी चौधरी इफ्तिखार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+