इजरायल में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार दोपहर पश्चिमी तट पर एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दिवंगत इजरायली अंतरिक्ष यात्री इवाल रेमॉन के बेटे असाफ रेमॉन की मौत हो गई।
अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। जांच समिति मामले की जांच कर रही है। असाफ दिवंगत पिता के ही नक्शे-कदम पर चलते हुए पायलट बने थे। छह माह पूर्व एक विमान हादसे में वह बाल-बाल बच गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications