दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 3 साल के बच्चे की मौत
राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे.पी. सिंह ने आईएएनएस से कहा, "बच्चे को कुछ दिन पहले बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई।"
दिल्ली में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 53 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 29 बच्चे हैं।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया के मुताबिक राज्य में अब तक 1345 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 1201 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 144 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications