एक साल में बनाएंगे राजग के 5 साल के बराबर सड़कें : आर. पी. एन. सिंह
लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती राजग सरकार ने अपने पांच साल के शासन में जितनी सड़के बनवाईं उतनी हम एक साल में बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसे संभव बनाने के लिए हमारी सरकार ने प्रतिदिन 20 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य बना रखा है और हम इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 29 परियोजनाओं के तहत 650 किलोमीटर सड़क बनाने का काम चल रहा है। हमारी सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2010 तक यहां 20 परियोजनाओं का पूरा कर करीब 500 किलोमीटर सड़के बनाने का है।
उन्होंने कहा, "जल्द ही उत्तर प्रदेश के पहले 6 लेन सड़क मार्ग के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। यह आगरा से दिल्ली के बीच होगा। उत्तर प्रदेश के पांच शहरों राजधानी लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, कानपुर और वाराणसी में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने का काम चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications