एनटीपीसी व रिलायंस इंडस्ट्रीज के विवाद में पक्ष बनना चाहता है अनिल अंबानी समूह
समूह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि 17 वर्षो के लिए 2.34 डॉलर प्रति यूनिट की दर से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अनिल अंबानी समूह की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज और एनटीपीसी का विवाद एक समान है।
याचिका में कहा गया है, "ऐसा महसूस किया गया है कि एनटीपीसी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दर्ज किए गए मामले में जिन मुद्दों को उठाया गया है वे मुद्दे सीधे तौर पर रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज बनाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मामले को प्रभावित करते हैं।"
याचिका में कहा गया है, "ऐसे में यह आवश्यक है कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज को इस मामले में एक पक्ष बनने की अनुमति प्रदान की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications