अब सोनिया गांधी ने की इकोनॉमी क्लास में यात्रा
सोनिया गांधी और उनके सुरक्षाकर्मियों के लिए विमान में दो पंक्तियों को आरक्षित किया गया था। महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान को शुरू करने के लिए वह मुंबई गई हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर सोनिया गांधी आमतौर पर वायु सेना के विशेष विमान से सफर करती हैं। देश में सूखे की स्थिति और आर्थिक मंदी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बार इफ्तार पार्टी को भी रद्द कर दिया है।
सरकार की फिजूलखर्जी रोकने की मुहिम के तहत रविवार को विदेश दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने भी सफर के लिए विशेष विमान की जगह व्यावसायिक विमान में इकोनॉमी क्लास को चुना था। कृष्णा तुर्कमेनिस्तान और बेलारूस की यात्रा पर गए हैं।
इससे पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी व्यावसायिक विमान के इकोनॉमी क्लास में सफर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications