बुश पर जूता फेंकने वाले पत्रकार की रिहाई में एक दिन का विलंब
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैदी के भाई ने नाराजगी के साथ अल-जजीरा न्यूज चैनल को बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने इस विलंब का कोई कारण नहीं बताया है।
जैदी के भाई ने प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी की सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा कि मलिकी इस बात को लेकर भयभीत हैं कि मुंतजर अल-जैदी जेल में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को बता देगा, जिससे चुनाव पूर्व मलिकी की बदनामी हो सकती है।
कैरियो स्थित बगदादिया टेलीविजन चैनल के संवाददाता मुंतजर अल-जैदी (30) की रिहाई पर पूरे अरब में उसे हीरो जैसा सम्मान मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications