आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत (लीड-1)
कांग्रेस ने इस सीट पर दिवंगत विधायक के.रेवतीपति की पत्नी के.भारती को चुनाव मैदान मैदान में उतारा था। रेवतीपति का जून महीने में निधन हो गया था। भारती ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के के.अचान नायडू को 7,173 वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस को 59,250 वोट मिले, जबकि तेदेपा को 52,077 वोट मिले। अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) तीसरे स्थान पर रही और उसे 17,858 वोट हासिल हुए।
10 सितंबर को हुए मतदान में 76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
समझा जाता है कि दो सितंबर को मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत से उपजी सहानुभूति ने भी भारती की जीत में भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications