सुवेन लाइफ को दो और अमेरिकी पेटेंट मिले
कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये दोनों रसायन न्यूरो डीजनरेटिव रोगों के इलाज के लिए हैं और इन रसायनों पर मिले पेटेंट 2022 और 2024 तक वैध हैं।
सुवेन लाइफ की ओर से एक बयान में कहा गया है, "मध्य तंत्रिका तंत्र के क्षेत्र में संज्ञानात्मक विकारों के लिए विकसित हो रहे दोनों अणुओं के वैश्विक स्तर पर 20 अरब डॉलर के बाजार की संभावना है। इन दोनों पेटेंट के साथ सुवेन के पास अब चार अमेरिकी पेटेंट हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications