भारत के खिलाफ अभी भी सक्रिय हैं पाकिस्तानी आतंकवादी गुट : चिदंबरम
राज्य पुलिस प्रमुखों के तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए चिदंबरम ने कहा, "मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हमला आतंकी संगठनों की नई कोशिशों एक नमूना था। हम बेपरवाह होकर ज्यादा लंबे समय तक काम नहीं कर सकते। देश में पुलिस का काम हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। मुंबई हमले के बाद यह चुनौती और गंभीर बन गई है।"
पांच दिनों की अमेरिका यात्रा से लौटे चिदंबरम ने यहां उस बात को दोहराया, जो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक महीना पहले आंतरिक सुरक्षा पर आयोजित एक सम्मेलन में कही थी। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद अभी भी एक गंभीर चिंता का विषय है।
चिदंबरम ने कहा कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "आतंकवाद को हम जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी भी आतंकी खतरे या आतंकी हमले के मुकाबले के लिए अपनी तैयारी के स्तर को बढ़ाएंगे और खतरे या हमले की स्थिति में हमारी प्रतिक्रिया तत्काल व निर्णायक होगी।"
चिदंबरम ने कहा, "एलईटी व जेईएम जैसे आतंकी संगठन आतंकी हमलों की फिराक में लगे हुए हैं। वे आतंकवाद के नए-नए तरीकों व साधनों को लगातार अमल में ला रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications