दिल्ली के स्कूल में भगदड़ : 8 छात्राएं अब भी अस्पताल में
गुरु तेगबहादुर अस्पताल जहां घायल छात्रों को भर्ती किया गया था, के आपातकालीन विभाग के प्रमुख जे. पी. कपूर ने आईएएनएस से कहा, "आठ छात्राएं अब भी अस्पताल में है और चोट से उबर रही हैं जबकि चार छात्राओं की रविवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें अगले एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"
दिल्ली शिक्षा विभाग के मुताबिक स्कूल मंगलवार से दोबारा कक्षाएं शुरू कर सकता है।
गुरुवार सुबह उत्तरपूर्व दिल्ली के खजूरी खास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 12) में भगदड़ मच जाने से पांच छात्राओं की मौत हो गई थी जबकि कम से कम 34 छात्राएं घायल हो गई थीं। घायलों में ज्यादातर कक्षा सात से 10वीं तक की छात्राएं हैं, जो स्कूल में साल के मध्य में होने वाली परीक्षाएं देने आई थीं।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को घटना की जांच के आदेश दिए थे।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक भगदड़ की वजह बिजली का करंट फैलने की अफवाह थी।
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक चिकित्सकीय जांच में पता चला है कि लड़कियों को जो चोटें हैं उनका कारण बिजली का करंट नहीं है। ज्यादातर लड़कियों के पेट में, सीने पर और हाथों में चोटे हैं जो कि गिरने की वजह से आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications