रूस में केकड़ों से भरा पोत जब्त
यूझनो-साखालिंस्क (रूस), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस में गैरकानूनी रूप से 1.5 टन केकड़े ले जा रहे एक पोत को जब्त किया गया है। तटरक्षक बल की प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक कंबोडिया के ध्वज वाले साल्वा पोत पर मछली पकड़ने वाले कुछ उपकरण भी लदे थे। इस पोत के चालक दल में 12 रूसी, दो कोरियाई और सात इंडोनेशियाई हैं। चालक दल के पास मौजूद मछली पकड़ने का लाइसेंस जाली हो सकता है।
प्रवक्ता ने बताया, "लगभग 4,000 जिंदा केकड़े समुद्र में छोड़ दिए गए। इस तरह 53,500 डॉलर का नुकसान रोका जा सका।"
जांच के लिए पोत को नेवलस्क बंदरगाह पर ले जाया गया। रूस ने मई 2007 में जिंदा केकड़ों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद बड़ी तादाद में केकड़ों की तस्करी की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications