गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 50 और निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 50.11 अंकों (0.31 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,214.19 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 20.95 अंकों (0.43 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,808.60 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 8.77 अंकों (0.15प्रतिशत) की बढ़त के साथ 5,930.38 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 32.39 अंकों (0.46 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 7,133.66 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications