मुखिया के आवास में विस्फोट, 5 मरे
पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे बंधोरा गांव निवासी मुखिया राजेश रमण उर्फ पप्पू भगत के मकान में अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट में मुखिया की मां सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा नौ घायल हो गए। घायलों को खगड़िया के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक मुरलीधर मिश्रा ने बताया कि मलबे में गैस सिलेंडर भी फटा मिला है। उन्होंने कहा कि विस्फोट किस कारण से हुआ, यह बता पाना अभी मुश्किल है। इसके लिए बम विशेषज्ञों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications